पिछले 100 साल के इतिहास में सबसे विनाशकारी बाढ़ की विभीषिका से केरल जूझ रहा है। वही दूसरी ओर तबाही के चलते फसल और संपत्तियों का कूल 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान चूका है।
केरल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से गुरूवार को 30 लोगों की जान चली गई तथा साथ ही कई घरों में पानी भर गया , वहीं कई स्थानों पर हवाई और रेल यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने बताया कि आठ अगस्त से भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कुल 114 लोगों की मौत हो चुकी है। मानसूनी बरसात से पिछले दो दिनों में ही 55 लोगों की जान गई है।मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य केंद्रीय नेताओं से गुरुवार को और ज्यादा मदद का आग्रह किया है।
केंद्र ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए त्रिशूर, एर्नाकुलम, अलप्पुझा, वायनाड, कोझिकोड और इडुक्की जिलों में एनडीआरएफ की 14 टीमें तैनात की है, ये टीमें चिकित्सा सहायता के साथ राहत सामग्रियों के वितरण का भी काम कर रही हैं । अब तक 398 लोगों को बचाया जा चूका है।भारतीय नौसेना ने त्रिचुर, अलूवा और मवूत्तुपुझा में फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से निकाला है।
लोगों को जियो, एयरटेल और वोडाफोन से ऐसे मिलेगी मदद :-
(1) एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को फ्री डेटा और 30 रुपये की वैल्यू का टॉक टाइम दे रहा है। दूसरी तरफ पोस्टपेड यूजर्स को बिल पेमेंट में एक्सटेंशन दिया जा रहा है।
(2) जियो ग्राहकों को को एक हफ्ते के लिए अनलिमिटेड वॉयस और डेटा ऐक्सेस दिया जाएगा।
(3) वोडाफोन भी केरल में अपने सभी प्रीपेड ग्राहकों को 30 रुपये का टॉक-टाइम दे रहा है। इस छोटा क्रेडिट को एक्टिव करने के लिए वोडाफोन प्रीपेड ग्राहक ‘CREDIT’ लिखकर 144 पर SMS कर सकते हैं या *130*1# डायल कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment